Mohali Blast : मोहाली धमाके का रूस कनेक्शन ?

Mohali Blast : मोहाली धमाके का रूस कनेक्शन ? DO READ MORE AND LATEST CRIME STORIES AT CRIME TAK WEBSITE.

CrimeTak

10 May 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:18 PM)

follow google news

अंकित कुमार के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Mohali Blast : तो क्या मोहाली धमाके में रूस जैसे हथियारों का इस्तेमाल हुआ ? हथियारों को देख कर तो ऐसा ही लगता है। मोहली अटैक में जिस RPG (rocket-propelled grenade) का इस्तेमाल हुआ है वह हथियार रूस में बना हो सकता है, ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है।

क्यों ऐसा कहा जा रहा है ?

इसकी आशंका है कि पंजाब में ग्रेनेड फेंकने के लिए इस्तेमाल RPG रूस में बना RPG-26 Aglen हो सकता है। रूस से इसकी तस्वीरें 2016 में सामने आई थीं। दोनों की मार्किंग बिल्कुल एक जैसी है। इसको देखकर RPG के रूसी होने का शक है।

मोहाली में पुलिस खुफिया विभाग का मुख्यालय सेक्टर 77 में मौजूद है। वहां यह हमला शाम को करीब 7.45 मिनट पर हुआ था। NIA की एक टीम आज दोबारा मोहाली में पुलिस खुफिया विभाग के मुख्यालय जाकर जांच करेगी। रात को भी टीम वहां पहुंची थी। पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर के बाहर धमाका होने के बाद मोहाली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।

    follow google newsfollow whatsapp