Lawrence Bishnoi Threat to Salman khan : कैसे सलमान खान को मारने की प्लानिंग हुई थी फेल ? लॉरेंस ने खुद किया खुलासा

CHIRAG GOTHI

06 Jun 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:19 PM)

Lawrence Bishnoi Threat to Salman khan : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने खुलासा किया था कि उसने सलमान खान को मारने के लिए राजस्थान के गैंगस्टर संपत नेहरा से कहा था। हालांकि ये प्लानिंग फेल हो गई थी।

CrimeTak
follow google news

अरविंद ओझा/तनसीम हैदर के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Lawrence Bishnoi threat to Salman Khan : सलमान खान (Salman Khan) को मारने की साजिश आखिरी वक्त में फेल हो गई थी। ये खुलासा किया है लॉरेंस बिश्नोई ने। जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी।

यह भी पढ़ें...

लॉरेंस ने खुलासा किया था कि उसने सलमान खान को मारने के लिए राजस्थान के गैंगस्टर संपत नेहरा से कहा था। इसके बाद संपत नेहरा मुंबई गया था। संपत ने सलमान खान के घर की रेकी भी की थी। संपत के पास पिस्टल थी। इससे वह ज्यादा दूर तक निशाना नहीं लगा सकता है। ज्यादा दूरी होने की वजह से ही संपत सलमान खान तक नहीं पहुंच पाया।

इसके बाद संपत ने अपने गांव के दिनेश फौजी के जरिए एक RK स्प्रिंग राइफल मंगवाई। ये राइफल बिश्नोई ने अपने जानकार अनिल पांड्या से 3-4 लाख में खरीदी थी, लेकिन जब राइफल दिनेश के पास थी, तभी वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इसके बाद संपत नेहरा भी गिरफ्तार हो गया। फिल्म रेडी की शूटिंग के वक्त लॉरेंस ने सलमान खान पर अटैक की प्लानिंग की थी, लेकिन यह सफल नहीं हो सकी।

    follow google newsfollow whatsapp