Terrorist Zahoor Mistry Killed in Pakistan : करीब 22 साल पहले एयर इंडिया के विमान IC- 814 को हाईजैक करने वाले आतंकियों में से एक जहूर मिस्ट्री (Zahoor Mistry) की पाकिस्तान में हत्या होने की खबर है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आतंकी जहूर मिस्ट्री उर्फ जाहिद अखुंद (Zahid Akhund) की गोली मार हत्या कर दी गई.
एयर इंडिया IC-814 को हाईजैक करने वाले आतंकी जहूर की पाकिस्तान में ऐसे हुई हत्या
एयर इंडिया IC 814 को हाईजैक करने वाला आतंकी जहूर पहचान बदलकर रहता था पाकिस्तान में, ऐसे हुई हत्या, जानें पूरा मामला terrorist Jahoor mistry killed in pakistan who hijacked Air India IC-814 in 1999
ADVERTISEMENT

09 Mar 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:15 PM)
ये हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे. हमलावरों ने पाकिस्तान के कराची में फर्नीचर का बिजनेस कर रहे आतंकी जहूर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. जिसमें उसकी मौत हो गई. इस घटना को लेकर पाकिस्तानी मीडिया ने भी रिपोर्ट किया है लेकिन उसे आतंकी होने और भारतीय विमान को हाईजैक करने में शामिल रहने वाली किसी बात का जिक्र नहीं किया है. मर्डर की ये घटना 1 मार्च की बताई जा रही है.
ADVERTISEMENT
जैश का खूंखार आतंकी है जहूर, फर्नीचर कारोबारी बन छुपाई थी पहचान
बता दें कि जहूर मिस्ट्री जैश का आतंकी था और कराची में एक व्यापारी के तौर पर पहचान छुपाकर रहता था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वो क्रिसेंट फर्नीचर नाम से शोरूम चलाता था. इस तरह काफी समय से अपनी पहचान बदलकर वो कारोबारी बन चुका था. ये शोरूम कराची की अख्तर कॉलोनी में चलाया जा रहा था.
घटना में शामिल दो हमलवार सीसीटीवी में भी कैद हुए हैं. लेकिन उनको पहचाना नहीं जा सका क्योंकि दोनों हमलावरों ने मास्क लगा रखा था. ये भी बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवार हमलावरों ने रेकी करने के बाद घटना को अंजाम दिया है.
मर्डर से जैश में हड़कंप, ISI भी हैरान
इस हत्याकांड में जैश के आतंकियों में हड़कंप मचा हुआ है. इतना ही नहीं, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI भी हैरान है. बताया जा रह है कि हत्याकांड के बाद भारी फोर्स मौके पर तैनात की गई थी. आतंकी के जनाजे में जैश के कई बड़े आतंकियों के शामिल होने की खबर भी है.
इस घटना को लेकर पाकिस्तानी जियो टीवी ने बताया है कि कराची में एक बिजनेसमैन की हत्या हुई है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश की जा रही है. बता दें कि एयर इंडिया का विमान IC-814 को 5 आतंकियों ने 24 दिसंबर 1999 को नेपाल से आते समय हाईजैक कर लिया था.
ADVERTISEMENT
