Mumbai Hotel Murder: मुंबई के एक होटल (Hotel) में महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। होटल स्टाफ ने फौरन पुलिस (Police) को खबर दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि ये महिला (Lady) प्रेमी (Boyfriend) के साथ होटल आई थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरु हुआ और फिर थोड़ी देर बाद प्रेमी वहां से चला गया।
Mumbai Crime: गर्लफ्रेंड के साथ प्रेमी पहुंचा होटल और फिर बंद कमरे से निकली...
Mumbai Murder: मुंबई में उम्र में 10 साल बड़ी शादीशुदा प्रेमिका के साथ एक प्रेमी होटल पहुंचा और थोड़ी देर बाद गर्लफैंड की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।
ADVERTISEMENT

14 Jul 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:22 PM)
काफी देर तक कमरे का दरवाजा नही खुला तो होटल स्टाफ ने मास्टर की से कमरा खोल दिया लेकिन कमरे का मंजर देखकर सभी के गोश उड़ गए। कमरे में महिला की लाश पड़ी थी।
ADVERTISEMENT
पुलिस के मुताबिक मृतक महिला का नाम अमालुमैरी चार्ली था जो कि 47 साल की थी। जबकि चार्ली के प्रेमी का नाम अमित आनंद है जिसकी उम्र 37 साल बताई गई है। होटल कर्मचारियों के मुताबिक दोनों रात भर कमरे में ठहरे थे और दोनों में जबरदस्त झगड़ो हो रहा था। कत्ल की इस वारदात रे बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई।
होटल में दिए गए पहचान पत्र की मदद से चार्ली के प्रेमी अमित को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वे दोनों पहले से ही शादीशुदा हैं। दोनों के बीच अफेयर था और रात में झगड़ा इस कदर बढ़ा कि अमित ने गुस्से में गला दबाकर चार्ली की जान ले ली।
ADVERTISEMENT
