15 जून 2021 को दिल्ली के द्वारका इलाके में रहने वाले एक शख्स ने पुलिस में शिकायत की थी कि उनकी 26 साल की बेटी जोकि शादीशुदा है उसकी कोई खोज खबर नहीं है। लड़की की शादी पिछले साल ही हुई थी और उसका पति उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले का रहने वाला है। पिता ने बताया कि उसकी बेटी का मोबाइल 11 जून से ही बंद है और कई बार उससे बात करने की कोशिश नाकामयाब ही रही है। लड़की के पिता ने ये भी बताया कि उसे शक है कि उसका पति और उसके परिवार वाले ही उसकी बेटी की गुमशुदगी के पीछे हैं।
रोमांस के बहाने नैनीताल की वादियों में ले गया, और फिर 40 दिनों बाद मिली बीवी की लाश
Delhi man murdered his wife in Nainital
ADVERTISEMENT

27 Jul 2021 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:02 PM)
दिल्ली के द्वारका थाने की पुलिस ने मामला दर्ज किया और तफ्तीश शुरु की। पुलिस ने महिला की खोजबीन की तो 12 जून को उसके मोबाइल की लोकेशन नैनीताल-हल्द्वानी रोड पर हनुमानगढ़ी के आसपास मिली। तफ्तीश में पुलिस को पता लगा कि गायब होने वाली लड़की और उसका पति पहले एक शॉपिंग मॉल में काम किया करते थे।
ADVERTISEMENT
यहीं से उनकी जान पहचान बन गई और दोनों के बीच संबंध भी बन गए। जब लड़की ने लड़के पर शादी का दबाव बनाया तो लड़के ने साफतौर पर मना कर दिया। घरवालों को भी बीच में लाया गया लेकिन लड़के का परिवार राजी नहीं हो रहा था। लड़की ने लड़के के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने की धमकी भी दी थी लेकिन बावजूद इसके लड़का उससे शादी करने के लिए तैयार नहीं था।
जब लड़का नहीं माना तो जुलाई 2020 में लड़की ने लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लड़का जब जेल चला गया तो लड़के के परिवार ने लड़की के घरवालों से संपर्क किया और लड़की से शादी करने की बात भी मान ली। सुलह सफाई के बाद लड़की ने कोर्ट में शपथ पत्र दे दिया और लड़का जेल से छूट गया। अक्टूबर 2020 में दोनों की शादी हो गई। हालांकि लड़का और उसके परिवारवाले इस शादी से खुश नहीं थे। लड़के और लड़की के बीच अक्सर लड़ाई हुआ करती थी।
क़त्ल से पहले पत्नी के साथ पहाड़ो में 13 किलोमीटर का सफर
रोज रोज की लड़ाई से तंग आकर लड़की के पति ने उसको ठिकाने लगाने का मन बना लिया। 11 जून को वो लड़की को घुमाने के बहाने दिल्ली से नैनीताल लाया। इसके बाद उसने उससे कहा कि पहाड़ों में एक बेहद खूबसूरत जगह है जहां बैठकर हम रोमांस कर सकते हैं । लड़की अपने पति की बात सुनकर राजी हो जाती है। दोनों करीब 13 किलोमीटर तक पहाड़ो में पैदल ही सफर तय करते हैं। चलकर रिया गांव के पास जा पहुंचे। हनुमानगढ़ी पहुंचने के बाद पति अपनी पत्नी का फोन बंद कर देता है। इसी झांसे में वो पत्नी को रिया गांव के पास कमलठ के अंदर ले गया और वहां गला दबाकर उसने पत्नी का क़त्ल कर दिया। कत्ल के बाद वो कमलठ से बाहर आया और वहां से बस पकड़कर हल्द्वानी रवाना हो गया।
जब पुलिस ने पति से पूछताछ की तो वो पुलिस के जवाब सही तरह से नहीं दे पाया। दिल्ली पुलिस की टीम ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो वो टूट गया और उसने पुलिस को पूरी कहानी भी बता दी। पुलिस को वो उस जगह लेकर गया जहां पर उसने पत्नी का क़त्ल किया था। पुलिस ने डेढ़ महीने बाद वहां से एक महिला की सड़ी गली लाश बरामद की है। पुलिस अब ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस वारदात में उसके सिवा कोई और तो शामिल नहीं था।
ADVERTISEMENT
