Bihar crime news : बिहार में पिछले दिनों एक लड़की के अपहरण मामले में सनसनीखेज आरोप लगाया गया है। यारों बिहार के एक विधायक पर लगा है। लड़की की मां का दावा है कि 2 फरवरी को उनकी बेटी कॉलेज गई थी और अचानक लापता हो गई। उसके लापता होने के बाद एक नंबर के बारे में अपहरण होने की जानकारी मिली।
Bihar: कॉलेज गई 25 साल की लड़की का अपहरण, भाजपा विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बिहार में कॉलेज गई 25 साल की लड़की का अपहरण, बीजेपी विधायक पर मुकदमा दर्ज bihar crime news
ADVERTISEMENT

14 Feb 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:13 PM)
उस नंबर पर संपर्क किया गया तो पता चला यह भाजपा विधायक विनय बिहारी का है। जिसके बाद लड़की की मां ने इस मामले में थाने में विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, इस मामले में आरोपों के घेरे में आए विधायक की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।
ADVERTISEMENT
ब
पुलिस ने बताया कि युवती की मां की शिकायत पर अगम कुआं थाने में विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाने के एसएचओ बिपिन बिहारी ने कहा, ''युवती के अपहरण के आरोप में पश्चिमी चंपारण के लौरिया से विधायक के अलावा दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।''
युवती की मां ने कहा कि उनकी बेटी नौ फरवरी को परीक्षा के लिए कॉलेज के लिए निकली थी, लेकिन उसके बाद से लापता है।
पीड़िता की मां ने दावा किया, ''उस दिन जब वह दोपहर तीन बजे तक नहीं लौटी तो मैंने उसे फोन किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। करीब तीन बजकर 10 मिनट पर हमें उसके फोन से एक संदेश मिला, जिसमें एक नंबर पर संपर्क करने के लिए कहा गया। जब मैंने उस नंबर पर फोन किया तो भाजपा विधायक विनय बिहारी ने फोन उठाया।''
उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक ने लापता युवती के उनके भतीजे के साथ होने की बात कही थी।
ADVERTISEMENT
