Assam News: असम के मोरीगांव में प्रशासन ने एक अवैध मदरसा गिरा दिया है। ये मदरसा मुफ्ती मुस्तफा का था। इसका संचालन उसी के हाथों में था। हाल ही में उसे गिरफ्तार किया गया था। उस पर जेहादी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा था।
Assam Madarsa Demolished: मदरसे से चल रही थी आतंकी गतिविधियां, गिराया गया
Assam Madarsa Demolished: असम के मोरीगांव में प्रशासन ने अवैध मदरसा गिरा दिया है। ये मदरसा मुफ्ती मुस्तफा का था। हाल ही में उसे जेहादी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
ADVERTISEMENT

04 Aug 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:24 PM)
जमाउल-हुडा मदरसा के संचालक मुस्तफा को हाल ही गिरफ्तार किया गया था। ये मदरसा बानत मदरसा था। यहां सिर्फ लड़कियां आती थी। जिला प्रशासन ने इस मदरसे की इमारत को खतरनाक बताया था। इस वजह से इसे गिरा दिया गया। सुबह मौके पर प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और ये कार्रवाई हुई।
ADVERTISEMENT
कौन है मुफ्ती मुस्तफा ?
असम पुलिस ने मोरीगांव से मुस्तफा नाम को गिरफ्तार किया था। मुस्तफा पर आरोप है कि वो मदरसे की आड़ में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देता था। इसके अलावा बोंगाईगांव से भी एक गिरफ्तारी हुई थी। इन पर आरोप है कि ये लोग आतंकवादी संगठनों अल-कायदा (Al-Qaeda) और बांग्लादेश (Bangladesh) स्थित अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (Ansarullah Bangla Team) के लिए काम करते थे।
मोरीगांव जिले के सहरिया गांव का रहने वाला आरोपी मुस्तफा उर्फ मुफ्ती मुस्तफा भारत में अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) मॉड्यूल से जुड़ा हुआ है। इस मॉड्यूल के लिए फाइनेंशियल हैल्प मुहैया कराता था। इन लोगों के पास से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त हुए थे।
ADVERTISEMENT
