सलमान खान के घर पर 10 राउंड फायर का था ऑर्डर, सनसनीखेज खुलासा

GOPAL SHUKLA

26 Apr 2024 (अपडेटेड: Apr 29 2024 6:41 PM)

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग मामले में जब अपनी तफ्तीश को आगे बढ़ाया तो एक खुलासा बेहद सनसनीखेज निकल कर सामने आया। शूटरों को ऑर्डर था कि सलमान खान के घर के बाहर कम से कम दस राउंड फायर होना चाहिए।

CrimeTak
follow google news

Salman Khan Firing Case Update: 14 अप्रैल को एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग हुई थी। मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने विक्की गुप्ता और सागर पाल को 29 अप्रैल तक क्राइम ब्रांच की हिरासत में भेज दिया।

10 राउंड फायरिंग का था ऑर्डर

यह भी पढ़ें...

मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले शूटरों के पास दो पिस्तौलें थीं और उन्हें बाकायदा ऑर्डर मिला हुआ था कि कम से कम 10 राउंड फायर करने जरूरी हैं। मगर आरोपियों ने पांच राउंड ही फायरिंग की। अब नई अपडेट के मुताबिक, मुंबई क्राइम ब्रांच ने पंजाब से सोनू सुभाष चंदर और अनुज थापन नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

पंजाब जाकर मिल रहा सिरा

वैसे सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के सिलसिले में पुलिस अब तक कई ऐसे सुराग और सबूत इकट्टा कर चुकी है जिसका कोई न कोई सिरा पंजाब के गैंग्स्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग से जाकर मिलता है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ पुख्ता सबूत बरामद किए थे। लिहाजा पुलिस ने दोनों को असली मास्टरमाइंड बताया है। सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसमें अनमोल बिश्नोई और लॉरेंस बिश्नोई भी आरोपी हैं।

फार्म हाउस की रेकी

खुलासा तो यही है कि मुंबई क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के मुताबिक, फायरिंग से पहले शूटर्स ने चार बार सलमान खान के घर की रेकी की थी। शूटर एक बार सलमान खान के फार्महाउस पर भी पहुंचे थे। हालांकि, सलमान कई हफ्तों से अपने फार्महाउस नहीं गए थे और इसलिए उन्होंने घर पर फायरिंग करने का प्लान किया था। 

एक से ज्यादा फोन का शक

मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि जब आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तो उनके पास से एक टूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद हुआ। क्राइम ब्रांच ने बताया कि आरोपियों के पास एक से ज्यादा फोन थे और अब क्राइम ब्रांच बाकी फोन की भी तलाश कर रही है। इससे पहले मुंबई क्राइम ब्रांच ने सूरत की तापी नदी से दूसरी पिस्टल बरामद होने की भी जानकारी दी थी। मुंबई क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया कि उन्होंने उनके पास से दूसरी पिस्तौल बरामद की। 22 अप्रैल को क्राइम ब्रांच ने तापी नदी से एक पिस्टल बरामद की थी। मुंबई से गुजरात के भुज जाते समय शूटर विक्की गुप्ता के पैरों के निशान मिले, शूटरों ने बंदूक और मैगजीन सूरत के पास तापी नदी में फेंक दी थी। 

    follow google newsfollow whatsapp