ONLINE PAYMENT की जाली स्लिप भेजकर ठगी करने वाले 5 जालसाज गिरफ्त में

Crimetak.in

16 Nov 2021 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:09 PM)

FAKE PAYMENT SLIP ONLINE PAYMENT की FAKE SLIP भेजकर TEACHER के साथ की ठगी की वारदात, PUNE की महिला टीचर को बनाया निशाना VISIT CRIME TAK FOR MORE CRIME NEWS

CrimeTak
follow google news

CYBER CRIME ONLINE PAYMENT

दिल्ली से संवाददाता हिमांशु मिश्रा की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें...

11 नवंबर को पुणे पुलिस में एक महिला ने शिकायत दी कि वह ऑनलाइन कोचिंग क्लासेज लेती है। इस दौरान उनके पास दिल्ली के द्वारका की रहने वाली किसी महिला का फोन आया उसने कहा कि उसने उनके अट्ठारह सौ रुपए फीस देने की बजाय गलती से 18 हजार का पेमेंट कर दिया है।

सामने वाली महिला ने 18 हजार की पेमेंट का स्क्रीनशॉट भी पीड़ित महिला को भेज दिया। इस मैसेज पर यकीन कर पीड़ित महिला ने 16 हजार 2 सौ रुपए उस महिला को वापस कर दिए। लेकिन बाद में जब महिला ने अपने अकाउंट चेक किया तो उसे पता लगा कि उसके अकाउंट में कभी कोई 18 हजार आए ही नहीं थे।

इसके बाद महिला ने फौरन पुणे पुलिस से संपर्क किया और पुणे पुलिस ने दिल्ली पुलिस से। द्वारका का जो पता उस महिला ने पुलिस को दिया था जब पुलिस की टीम उस पते पर पहुंची तो वह पता जाली निकला। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने राजस्थान पुलिस की मदद से आरोपियों को जयपुर में ढूंढ निकाला।

इसके बाद दिल्ली पुलिस की एक टीम फौरन जयपुर पहुंची और वहां से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में इन आरोपियों ने पुलिस को बताया कि इन्होंने अलग-अलग सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर कई सारे जाली प्रोफाइल्स बना रखे हैं, खासतौर से लड़कियों के नाम से।

उसके बाद यह लोग उन लोगों को टारगेट करते हैं जो ऑनलाइन क्लासेस लेते हैं। इसके बाद यह लोग उन लोगों को भी पेमेंट के जाली मैसेजे भेज देते हैं कि गलती से उन्होंने पेमेंट ज्यादा कर दिया है। इसके बाद कई लोग बिना अकाउंट चेक किए रकम वापस कर देते थे। और जब दोबारा वह अकाउंट चेक करते तब उन्हें पता लगता कि वो ठगी के शिकार हो चुके हैं।

पुलिस ने इनके पास से कुछ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी बरामद किए हैं। जिनके जरिए पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है इन लोगों ने एक तो कितने जाली प्रोफाइल्स अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स बना रखे हैं और उनके जरिए इन लोगों ने अब तक कितने लोगों से कितने रुपयों की ठगी की है। फिलहाल पुणे पुलिस कानूनी कार्यवाही पूरी कर इन्हें पुणे ले जाने की तैयारी में है।

    follow google newsfollow whatsapp