Lucknow Video: यूपी की राजधानी लखनऊ में खतरनाक स्टंट करते हुए एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो लखनऊ के घंटाघर के पास बनाया गया है। घंटाघर लखनऊ में युवक ख़तरनाक स्टंट करता हुआ दिखाई दे रहा है। स्लेटी रंग की स्कूटी पर काली टी शर्ट और नीली जींस पहने युवक स्टंट कर रहा है।
Video: लखनऊ में सिर के बल चलाई स्कूटी, बाइक पर उल्टे सिर खड़ा हो गया स्टंटबाज़, खतरनाक स्टंट वाला वीडियो हुआ वायरल
ADVERTISEMENT
27 Apr 2024 (अपडेटेड: Apr 27 2024 4:26 PM)
ये वीडियो लखनऊ के घंटाघर के पास बनाया गया है। घंटाघर लखनऊ में युवक ख़तरनाक स्टंट करता हुआ दिखाई दे रहा है। स्लेटी रंग की स्कूटी पर काली टी शर्ट और नीली जींस पहने युवक स्टंट कर रहा है।
लखनऊ में युवक का ख़तरनाक स्टंट
ADVERTISEMENT
वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक का सिर बाइक की गद्दी पर रखा है और बाइक चल रही है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस के पास भी पहुंच गया और अब पुलिस युवक की पहचान करने की कोशिशों में जुटी है।
जांच में जुटी है लखनऊ पुलिस
ये वीडियो लखनऊ के कुड़ियाघाट के नजदीक का बताया जा रहा है। वीडियो की जांच ठाकुरगंज पुलिस कर रही है। पुलिस अफसरों का कहना है स्कूटी के नंबर से स्टंटबाज की पहचान की जा रही है।
ADVERTISEMENT
