सुहागरात के बाद होता था खौफनाक कांड, ऐसी दुल्हन से भगवान बचाए!

GOPAL SHUKLA

08 May 2024 (अपडेटेड: May 8 2024 9:07 AM)

पहले शादी, फिर विदाई उसके बाद सुहागरात और फिर सुहागरात वाली रात होता था ऐसा कांड की लड़के और उसका पूरा परिवार सिर पकड़कर सिवाय रोने के और कुछ नहीं कर पाता था। लेकिन अब यूपी पुलिस ने लुटेरी दुल्हन के एक गैंग को पकड़ने के बाद दावा किया है कि शायद ऐसा अब न हो।

CrimeTak
follow google news

UP Police and Bride Gang: लुटेरी दुल्हन के बारे में तो कई बार कई किस्सों में सुना होगा, मुमकिन है पढ़ा भी हो। लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस एक लुटेरी दुल्हन का पूरा का पूरा गैंग ही पकड़ा है। और इस गैंग को दबोचने के बाद जो किस्से और कहानियों की बाढ़ आई तो खुद सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। 

लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश

यह भी पढ़ें...

उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश करके सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस गैंग के पास से लूटी गई सोने और चांदी की जेवर और नकदी बरामद की है। पुलिस का कहना है कि अभी तो आरोपियों के मुंह खुलवाए जा रहे हैं।  इस गैंग का खुलासा जिले तितावी थाने के गांव खेड़ी दूदाधारी के रहने वाले बादल की शिकायत के बाद हुआ।

शादी की रात दुल्हन गायब

असल में उसकी शादी 1 मार्च को उत्तराखंड के उधम सिंह नगर की रहने वाली निक्की के साथ हुई थी। लेकिन शादी की रात ही दुल्हन घर का सारा सामान समेट कर नौ दो ग्यारह हो गई। तब पीड़ित परिवार ने तितावी थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस के मुताबिक गैंग के जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें लुटेरी दुल्हन निक्की समेत आशा, ओमवती, कृष्णा, नन्हे, इरशाद और कविता शामिल हैं।  

मुजफ्फरनगर पुलिस ने दबोचा लुटेरी दुल्हन गैंग

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बनाए शिकार

आरोपियों ने अब तक की पूछताछ में बताया है कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में इस गैंग ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया। पुलिस के मुताबिक, लुटेरी दुल्हन गैंग के लोग जरूरतमंदों को अपनी जाल में फंसाते थे. निक्की से उनकी शादी करा देते थे। और निक्की सुहागरात को ही घर का सारा सामान समेट कर फरार हो जाया करती थी। गैंग के बाकी लोग शादी से लेकर भागने तक में उसकी मदद करते थे। सबके काम बंटे हुए थे। पुलिस के एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल के मुताबिक लुटेरी दुल्हन गैंग एक खास तरीके से काम करता था और लोगों को अपनी जाल में फंसाकर लूट लेता था। 

लुटेरी दुल्हन गैंग को पकड़ने के बाद पुलिस ने लूटा गया सामान भी बरामद किया

कमाल की मॉडस ऑपरेंडी

एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने आगे बताया कि गैंग के लोगों में से कोई निक्की की मां, कोई पिता, कोई भाई के साथ रिश्तेदार बन जाते थे। इसके बाद रीति रिवाज से धूमधाम से शादी रचाई जाती थी। बाकयदा लड़की की विदाई कराई जाती थी। ससुराल जाने के बाद सुहागरात को ही लुटेरी दुल्हन घर में हाथ साफ करके अपने गैंग की मदद से भागने में कामयाब हो जाती थी।  पुलिस के मुताबिक, इन आरोपियों का जब अतीत खंगाला तो पाया गया कि इस गैंग में शामिल दूसरे लोग लूट और बाइक चोरी के मामलों में भी शामिल रह चुके हैं।

कई जिलों में की फर्जी शादियां

पूछताछ से पता चला है कि इन्होंने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में फर्जी शादियां की हैं। ये अपने शिकार को मैन्युअली ही टारगेट करते थे। कुछ मीडिएटर बनकर आते और शादी की चाहत रखने वाले लोगों को अपनी जाल में फंसा लेते थे। बताते चलें कि वेस्ट यूपी, हरियाणा और राजस्थान में लुटेरी दुल्हन के कई मामले सामने आ चुके हैं

    follow google newsfollow whatsapp