UP Crime: ढाई साल के बच्चे का अपहरण, 20 घंटे चला पुलिस ऑपरेशन, एनकाउंटर के बाद बच्चा बरामद

TANSEEM HAIDER

09 Nov 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:29 PM)

Ghaziabad Kidnapping: पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है।

CrimeTak
follow google news

Ghaziabad Child Kidnapping: गाजियाबाद से अपहरण (Kidnap) किए गए ढाई साल के अथर्व को पुलिस (Police) ने 20 घंटे के अंदर बरामद (Recovered) कर लिया है। बच्चे को अपहरणकर्ताओं (Kidnappers) ने 8 नवंबर की शाम 6 बजे अगवा (Kidnap) कर लिया था। जिसके बाद पुलिस ने बच्चे के बरामदगी के लिए सघन ऑपरेशन चलाया था।

बच्चे की बरामदगी के लिए जिले के कप्तान मुनिराज ने तीन टीमें बनाई थां और पूरे ऑपरेशन की खुद निगरानी कर रहे थे। विजयनगर से बच्चे को अगवा करने के बाद किडनैपर्स 20 लाख की फिरौती की मांग कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस की सर्विलांस टीम नें आरोपियों की लोकेशन पता की तो पता चला कि किडनैपर हिंडन पुश्ते के आसपास मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें...

अपहरणकर्ताओं की लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में सन्नी और रमशरण नाम के दो किडनैपर गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस फायरिंग में एक अपहरणकर्ता सन्नी के पैर में गोली लगी है। इस फायरिंग में पुलिस हेड कास्टेबल देव प्रताप भी घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।  

दोनों बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से एक चोरी की मोटर साईकिल, एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिन्दा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस की गोली लगने से घायल बदमाश सन्नी मैनपुरी का रहने वाला है।

    follow google newsfollow whatsapp