Shraddha Case: श्रद्धा के कातिल आफताब का कबूलनामा - Yes i killed her, पुलिस बोली - सबूत इकट्ठा करना मुश्किल होंगे

CHIRAG GOTHI

15 Nov 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:30 PM)

Shraddha Case: श्रद्धा का कातिल आफताब सिर्फ अंग्रेज़ी में बात कर रहा है 'Yes i killed her'आफताब के कबूलनामे के बाद पुलिस अब और सबूतों की तलाश में जुट गई है।

CrimeTak
follow google news

Shraddha Case : श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी आफताब सिर्फ अंग्रेज़ी में बात कर रहा है 'Yes i killed her' इससे पहले पुलिस उसे लेकर महरौली के जंगलों में पहुंची। यहां पुलिस को श्रद्धा के शरीर के 13 हिस्से मिल गए है। पुलिस का कहना है कि हर एंगल से इस मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें...

क्राइम तक के Associate Editor चिराग गोठी से एडिशनल डीसीपी अंकित चौहान से खास बातचीत की। उन्होंने बताया कि आरोपी ने 18 मई को श्रद्धा की हत्या कर दी थी। इस मामले में फोरेंसिक एविडेंस अहम साबित होने जा रहे हैं। साथ साथ उन्होंने ये भी कहा कि दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर बहस होती थी। इसी वजह से उसने इस हत्याकांड को अंजाम दे डाला।

पुलिस के मुताबिक, 18 मई को ही आफताब ने गला दबाकर श्रद्धा की हत्या कर दी थी। अगले एक महीने तक वो धीरे-धीरे शव के टुकड़े ठिकाने लगाता रहा।

जून और जुलाई के महीने में जब घर में श्रद्धा के शव के कुछ टुकड़े अभी पड़े ही थे, तब भी उसने अपनी नई गर्लफ्रेंड को अपने घर बुला लिया था। एडिशनल डीसीपी अंकित चौहान ने कहा कि ये बात भी सामने आई है। इसको वेरिफाई किया जा रहा है। साथ साथ इस सिलसिले में उसके दोस्तों , कामन फ्रेंड्स से भी पूछताछ होगी। इससे स्थिति और साफ होगी।

उधर, आरोपी 5 दिनों की रिमांड पर है। क्या उसने सिर्फ महरौली के जंगलों में टुकडे़ फेंके या कहीं और भी, इसकी तहकीकात की जा रही है।

    follow google newsfollow whatsapp