Pakistan FATF Grey List : पाकिस्तान का FATF की ग्रे लिस्ट से हट सकता है नाम

CHIRAG GOTHI

22 Jun 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:20 PM)

Pakistan FATF Grey List News : पाकिस्तान को बड़ी राहत मिल गई है। उसे FATF की ग्रे लिस्ट से बाहर कर दिया गया है। अब उस पर लगी विभिन्न आर्थिक पाबंदियों को हटा लिया जाएगा।

CrimeTak
follow google news

गीता मोहन के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Pakistan FATF Grey List : पाकिस्तान को FATF की ग्रे लिस्ट से बाहर किया जा सकता है. माना जा रहा है कि इस साल अक्टूबर में ग्रे लिस्ट को लेकर कोई औपचारिक बयान आ सकता है. पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट से हटाने को लेकर बर्लिन (जर्मनी) में चल रही मीटिंग में चर्चा भी हुई.

यह भी पढ़ें...

FATF (Financial Action Task Force) एक ऐसा निकाय है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करता है। यह अंतरराष्ट्रीय वित्तीय अपराध को रोकने की कोशिश करता है, जो कि आतंकवाद को बढ़ाने के लिए किये जाते हैं।

पाकिस्तान पर आरोप लगे थे कि वो मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवादियों को आर्थिक मदद पहुंचाने का काम कर रहा है। इसके बाद उसे ग्रे लिस्ट में डाला दिया गया था।

मार्च 2022 तक कुल 23 देश ग्रे लिस्ट में थे। इसमें पाकिस्तान के साथ-साथ सीरिया, तुर्की, म्यांमार, फिलिपींस, साउथ सुडान, युगांडा और यमन आदि शामिल हैं। वैसे FATF की ग्रे लिस्ट में ब्लैक लिस्ट जैसी पाबंदियां नहीं लगती, लेकिन इससे बाकी देश सतर्क हो जाते हैं।

    follow google newsfollow whatsapp