Indigo Flight: इंडिगो की फ्लाइट में नशे में धुत यात्रियों ने किया हंगामा

CHIRAG GOTHI

09 Jan 2023 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:33 PM)

Indigo Flight: इंडिगो की दिल्ली-पटना फ्लाइट में बवाल का मामला सामने आया है।आरोप है कि दो यात्रियों ने नशे में धुत होकर फ्लाइट में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

CrimeTak
follow google news

रोहित कुमार सिंह और सुजीत गुप्ता के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Indigo Flight: इंडिगो की फ्लाइट में यात्रियों ने शराब के नशे में हंगामा किया। इस सिलसिले में उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें...

पूरा मामला जानिए

ये घटना इंडिगों की फ्लाइट संख्या 6E-6383 में हुई। दिल्ली एयरपोर्ट से 3 यात्री नशे की हालत में चढ़े थे। जब विमान हवा में था, तब उन्होंने एयर होस्टेस और पायलट के साथ बदसलूकी की। बताया जा रहा है कि फ्लाइट करीब 9 बजे रात को पटना में लैंड हुई। फ्लाइट के स्टाफ ने इसकी जानकारी सुरक्षा एजेंसियों की दी। इसके बाद सीआईएसएफ ने आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों का नाम रोहित कुमार और नितिन बताया जा रहा है। उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इससे पहले बीते साल 26 नवंबर 2022 को फ्लाइट में महिला के ऊपर पेशाब करने का मामला सामने आया था। न्यूयॉर्क से दिल्ली के लिए फ्लाइट AI 102 में महिला बिजनेस क्लास में सफर कर रही थीं। आरोप है कि शंकर मिश्रा ने बुजुर्ग महिला की सीट के पास आकर उनके ऊपर पेशाब कर दिया था।

इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

देखें वीडियो - पूर्व बर्दवान में यात्रियों से भरी बस ऐसे पलट गई!

    follow google newsfollow whatsapp