Haryana Crime News: दिल्ली से सटे फरीदाबाद में मामूली कहासुनी पर देर रात चाकुओं से गोदकर एक व्यक्ति का मर्डर कर दिया, जबकि उसे बचाने का प्रयास कर रहे तीन लोगों को भी चाकू से गोद डाला गया।
Haryana Crime: फरीदाबाद में चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर एक की हत्या, तीन को किया जख्मी
04 Mar 2023 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:37 PM)
Faridabad Murder: फरीदाबाद में शुक्रवार रात चाकुओं से गोदकर एक शख्स को मार डाला, बीच बचाव करनेव वाले तीन लोगों पर भी चाकुओॆ से हमला।
ADVERTISEMENT
जांच में जुटी पुलिस
ये घटना फरीदाबाद में बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी की है। चाकू से हमला करने वाले हमलावर कौन थे अभी तक इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENT
बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी में सुभाष नाम के शख्स की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। सुभाष को अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर मार डाला। दरअसल 50 वर्ष का सुभाष अपने घर में बंधी गाय और भैंस से दूध का कारोबार करते थे।
मृतक की बहन पूनम की मानें तो कल रात को उसके भाई सुभाष को कोई बुलाकर ले गया था। आदमी किसी ने बताया कि सुभाष का झगड़ा हो गया है और उसे चाकू मार दिए हैं। पूनम ने मीडिया को बताया कि उन्हें नहीं पता उसके भाई की हत्या करने वाले कौन लोग हैं।
मोमोज की दुकान चलाने वाले और प्रत्यक्षदर्शी गोपाल सिंह की माने तो शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह अपनी दुकान पर काम कर रहा था कि चार लोग एक व्यक्ति को चाकुओं से मार रहे थे। गोपाल की माने तो कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया तो चारों ने उन्हें भी चाकुओं से गोद दिया और आरोपी मौके से फरार हो गए।
ADVERTISEMENT