Delhi Murder: नाबालिग लड़की की हत्या कर शव के 6 टुकड़े किए, साढे चार साल बाद फरार आरोपी गिरफ्तार

TANSEEM HAIDER

15 Nov 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:30 PM)

Delhi News: आरोपी ने सैलरी के पैसे मांगने पर 15 साल की लड़की की हत्या करने के बाद शव के छह टुकड़े कर दिए थे, पुलिस ने आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया है।

CrimeTak
follow google news

Delhi Crime News: वो 17 मई 2018 का दिन था जब दिल्ली (Delhi) के मियांवली नगर के नाले में एक लड़की (Girl) की लाश (Body) के छह टुकड़े (Six Pieces) मिले थे। पुलिस ने जांच शुरु की तो पता चला कि लड़की की हत्या को तीन आरोपियों ने गिरफ्तार किया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी शालू टोपनो हत्या के बाद से ही फरार चल रहा था। हत्या के बाद से ही फरार चल रहे आरोपी को 16 अक्टूबर 2018 को वांटेड घोषित कर दिया गया था।

हत्या के इस मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार विभिन्न राज्यों में ठिकाना बदल रहा था। शालू टोपनो की तलाश में पिछले चार महीने से स्पेशल सेल की टीमें खाक छान रही थीं।  लगातार कोशिशों के बाद एक सेल की टीम को पता चला कि शालू टोपनो झारखंड में के गुमला में छुपा हुआ है। जानकारी सामने आने के बाद सेल की एक टीम को तुरंत झारखंड भेजा गया जहां से शालू टोपनो को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें...

26 साल के शालू टोपने पर पुलिस ने पचास हजार का ईनाम भी घोषित किया था। शालू टोपनो ने खुलासा किया है कि वह एक मैनपावर प्लेसमेंट एजेंसी में काम करता था और वह झारखंड और बिहार की लड़कियों को दिल्ली में घरेलू नौकर के रूप में नियुक्त करने के लिए कमीशन के आधार पर लाया करता था। आरोपी साल 2015 में झारखंड से 12 साल की एक नाबालिग लड़की को लेकर आया और उसे दिल्ली के एक घर में घरेलू नौकर रखवा दिया था।

तीन साल बाद लड़की झारखंड में अपने घर लौटना चाहती थी और उसने अपनी तनख्वाह मांगी। लड़की के 2 लाख रुपए बनते थे। लेकिन शालू टोपनो और प्लेसमेंट एजेंसी के मालिक मनजीत कार्केट्टा उसके भुगतान में देरी करते रहे और बहाना बना रहे थे। जब लड़की ने उनके खिलाफ शिकायत करने की धमकी दी तो इन लोगों ने कत्ल की साजिश रची।

आरोपी शालू ने अपने तीन सहयोगियों के साथ उनके कार्यालय में सिर किसी भारी चीज के हमला कर दिया। लड़की की हत्या के बाद आरोपियों ने उसके शरीर को छह भागों में काट दिया और फिर एक बैग में डाल दिया और शरीर के अंगों को दिल्ली के मियांवाली नगर इलाके में नाले के पास फेंक दिया।

    follow google newsfollow whatsapp