बिहार: भागलपुर में व्यापारी की गोली मारकर हत्या

CHIRAG GOTHI

15 Sep 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:26 PM)

Bihar Bhagalpur: बिहार के भागलपुर में एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें चार गोलियां लगी है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

CrimeTak
follow google news

Bihar Bhagalpur: बिहार के भागलपुर में एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें चार गोलियां लगी। पुलिस आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। व्यापारी भागलपुर जिले के नाथनगर का रहने वाले थे।

पूरा मामला जानिए

यह भी पढ़ें...

पुलिस के मुताबिक, व्यापारी पर 15 राउंड फायरिंग की गई थी। व्यापारी का नाम अफजल है। वो सिल्क व्यवसायी है। ये घटना बुधवार रात करीब 9.45 बजे हुई। भागलपुर जिले में भी पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। ये गोलियां किसने चलाई , क्यों चलाई ? तमाम जानकारियां पुलिस इकट्ठी कर रही है।

इससे पहले बिहार के बेगूसराय में मंगलवार की शाम को करीब साढ़े पांच बजे दो बदमाशों ने नेशनल हाइवे 28 पर चार थाना क्षेत्रों में गोलियां चलाई थी। बदमाशों ने 10 लोगों को गोली मारी थी, जिसमें से 31 साल के चंदन कुमार की मौत हो गई थी।

    follow google newsfollow whatsapp